Christmas: 25 दिसम्बर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?
यूं तो क्रिसमस ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों का त्योहार है। लेकिन अन्य धर्म के लोग भी पूरे उत्साह के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाते है। 25 दिसम्बर को हर साल ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।
क्रिसमस: 25 दिसम्बर को ही क्यों मनाया जाता है?
New Year से पहले मनाए जाने वाले chrismas के त्योहार को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। दश- विदेश में क्रिसमस के अवसर पर जश्न देखने को बनता है. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर 25 दिसम्बर को ही क्रिसमस का त्योहार क्यों मनाया जाता है, आइए जानें...
दुनिया भर में हर साल 25 दिसम्बर क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। ये ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है कई दिनों पहले से ही क्रिसमस के त्यौहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस पर्व पर लोग रंग- बिरंगी लाईटो, डेकोरेटिव आइटम्स से अपने घरों को सजाते है इस त्यौहार पर krichyan लोग खास तौर पर क्रिसमस ट्री को सजाते हैं, क्योंकि क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री का भी खास महत्व होता हैं। यही कारण है कि क्रिसमस ट्री के बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा रहता है। यू तो क्रिसमस ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों का त्योहार है लेकिन अन्य धर्म के लोग भी पूरे उत्साह के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हैं।
क्यों मनाया जाता है क्रिसमस-
25 दिसम्बर को हर साल ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में का त्योहार मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह यानी जिससे क्रिस्ट को ईश्वर का पुत्र (son of God ) मानते हैं।
ईसा मसीह का जन्म कब हुआ ये एक रहस्य ही है। बाइबल में ईसा पूर्व के जन्म की तारीख की कोई पुष्टि नहीं है, अब सवाल ये उठता था कि आखिर 25 दिसम्बर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है।
दरअसल, शुरुआती दौर में ईसा मसीह के जन्म दिवस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों के बीच काफी मतभेद हुआ. क्योंकि ये कोई नहीं जानता है।
क्यों मनाया जाता है?
दरअसल, शुरुआती दौर में ईसा मसीह के जन्म दिवस को लेकर ईसाई समुदाय के लोग के बीच काफी मतभेद हुआ। क्योंकि ये कोई नहीं जानता है कि ईसा मसीह का जन्म कब हुआ, माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म 2 BCऔर 7 BC के बीच यानी 4 BC में हुआ। लेकिन इस बात का भी कोई सबूत नहीं है.
सबसे पहले कब मनाया गया क्रिसमस का त्योहार?
बता दें, सबसे पहले 25 दिसम्बर के दिन क्रिसमस का त्योहार पहले ईसाई रोमन एम्पर ( First Christian Roman Emperor) के समय में 336 ईसवी में मनाया गया था। इसके कुछ साल बाद पोप जूलियस (Pop Julius) ने 25 दिसम्बर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मानने का ऎलान कर दिया। तब से दुनिया भर में 25 दिसम्बर को क्रिसमस का त्योहार बहुत ही जोश और उत्साह के रूप मनाया जाता है। खास बात ये है कि दूसरे धर्म के लोग भी इस त्योहार को उतने ही उत्साह से मनाते है। क्रिसमस के अवसर पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। खासतौर पर बच्चों को क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार रहता है।





0 Comments