कैसे मनायें क्रिसमस

क्रिसमस के त्यौहार को लेकर पुरी दुनिया में ईसाई धर्म के अनु यायी तो उत्साहित होते ही है। लेकिन अन्य धर्मो के लोग भी आजकल इसे खूब मनाने लगे हैं। असल में वर्तमान युग में जब पूरी दुनिया से हम जुड़े होते है तो संस्कृतिक आदन - प्रदान भी चलता रहता है। जैसे हमारे देश में ही कुछ राज्यों के खास त्यौहार देश भर में प्रसिद्ध हो चुके हैं वैसे ही दूसरे देश व धर्मो के त्यौहार भी बड़े स्तर पर दुनिया भर में मनाये जाने लगे हैं। लेकिन हो सकता हैं आप में से बहुत से लोग इस पर विचार कर रहे हो कि वे क्रिसमस के त्यौहार को कैसे सेलिब्रेट करें। तो हम आपके लिए पेश कर रहे हैं कुछ सुझाव जिन्हें अपनाकर आप क्रिसमस का यह त्यौहार अच्छे से मना सकते हैं।


उत्साह से मनायेें क्रिसमस

सबसे पहली बात तो यह है कि कोई भी त्यौहार बिना उत्साह के नहीं मनाया जा सकता। अब जो लोग धर्म विशेष से जुड़े होने के कारण इसे मनाते हैं वो तो पारंपरिक रूप से इसे मनाते है जिसमें प्रार्थनाओं से लेकर साज- सज्जा और दोस्त को रिश्तेदरों को कार्ड व उपहार भेंट करना शामिल है। लेकिन आप भी अपने लिए क्रिसमस के त्यौहार का उत्साह अपने अंदर जगाकर इस बड़े दिन को खास बना सकते हैं।

यह भी पढ़े- ईसा मसीह - जानें कैसे हुआ था ईसा मसीह का जन्म

दोस्तो व परिवार के साथ करें सेलिब्रेट।


जैसे हम अपने पारंपरिक त्यौहारों को पूरे परिवार के साथ मिलकर मानते हैं उसी प्रकार क्रिसमस को भी पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करना चाहिए। क्रिसमस पर बहुत सारे लोग तो सपरिवार yata पर भी जाते हैं। सर्दियों का यह बेहतरीन मौसम पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछाने आता है। तो आप भी रूई की तरह उड़ती हुई बर्फ और प्रकृति के मनोरम नज़रों का आनंद लें सकते है। युवा अपने दोस्तों के साथ इसका आनंद उठा सकते हैं। प्रेमियों के लिए इस त्यौहार को मनाना तो उनके प्रेम जीवन में खुशियां भर सकता है। क्या पता संटा क्लॉज आपके प्यार की नैया को पार लगा दें। इसलिए इस त्यौहार को पूरी ईमानदारी व उत्साह के साथ मनाये।


क्रिसमस ट्री व घर की करें सजावट


भारत में तो हालांकि लोग दिवाली पर अपने घरों की साफ- सफाई कर साज- सज्जा भी कर चुके होते हैं लेकिन फिर भी किन्हीं कारणों से आप ऐसा नहीं कर पा यें है तो अपने घर की सजावट करने का यह अच्छा अवसर आपके लिए हो सकता हैं। यदि आप घर की सजावट से संतुष्ट है तो क्रिसमस ट्री को अच्छे से तैयार कर सकते हैं। रंग- बिरंगी लाइट्स, चमकीले पेपर्स, ग्रिटिंग कार्ड, मोमबत्ती आदि से क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। थमोर्कोल या गत्ते पर रंगीन कागज़ चिपकाकर बच्चों के हाथ या पांव की छाप लेकर भी आकर्षक डिजाइन बनाकर टी को सजा सकते हैं।


ड्रेस कोड यानि पजामा पार्टी


यदि आप अपने घर में क्रिसमस का त्योहार मना रहे हैं और इसके लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी आमं त्रित कर रहे है तो इसे आप थोड़े से अतिरिक्त प्रयास से खास बना सकते है। दरसअल क्रिसमस पार्टी में आने वाले दोस्तों से आप किसी खास पोशाक में आने का अनुरोध कर सकते है। वैसे सेंटा जो ड्रेस पहन कर आता है आप अपने दोस्तों को सूझा सकते है कि सेंटा के वेश में आये। अक्सर क्रिसमस पर पजामा पार्टी का आयोजन भी किया जाता हैं। आप भी अपने दोस्तो के लिए पजामा बतौर ड्रेस कोड रख सकते हैं। यह इस तरह के आयोजन के लिए बिल्कुल आरामदायक पोशाक भी रहती है। इसमें आप खुलकर मौजमस्ती कर सकते हैं।

कैमरे में कैद करें खुशियां

क्रिसमस पर मनाए जाने वाले जश्न को अपने मोबाइल फोन के कैमरों से फिर प्रोफ़ेशनल फोटोग्राफर की सहायता से भी इन खूबसूरत लम्हों को सहेज कर रख सकते है। किसी मॉल में संता के साथ बच्चों की तस्वीरें आपको लंबे समय तक गुदगुदा सकती हैं। खुद भी इस एक दिन बच्चे बनकर आप अपने बचपन को जी सकते हैं।


बच्चों के लिए घर पर बनायें बार


बच्चों के लिए क्रिसमस को थोड़ा और रोमांचक बनने के लिए आप चॉकलेट, कॉफी आदि उनकी प्रिय चीज़ों का बार बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें पॉकेट मनी से खर्च करने के लिए भी कह सकते हैं। असल में बाकी दिनों में तो आप बच्चों को उनकी इन मनपसंद चीजों से दूर रखते ही है लेकिन क्रिसमस तो बच्चों की विश पुरी करने का त्योहार है इसलिए सर्दियों के इस मौसम में उनकी प्रिय कॉफी की डिमांड तो आप पूरी कर ही सकते है।

जरुरत मंद बच्चों की करें मदद

कहते है अपने लिए तो हम हर पल खुशी की दुआ मांगते है। लेकिन जरूरतमंद गरीब बच्चों की मदद कर आप उनकी दुआए ले सकते हैं जो कि निश्चित तौर पर आत्मिक संतुष्टि के साथ आपकी खुशियों को भी सुनिश्चित करेगी। गरीब बच्चों को खाने- पीने की वस्तुओ के साथ- साथ गरम कपड़े भी आप उपहार कर सकते है।


क्रिसमस पर समझें बच्चों के मन की बात

बच्चों के लिए क्रिसमस का त्योहार खास मायने रखता है। इस दिन उनके प्रिय सैंटा क्लॉज उनकी इच्छाओं को पूरी करते है। उन्हें आकर्षक उपहार देते हैं। लेकिन इस दिन आप अपने बच्चो के मन को भी अच्छे से समझ सकते है दरअसल यदि आपको महसूस हो कि आपका बच्चा आपके साथ किसी बात को शेयर करने हिचकता है या वह अपने मन में कोई बात दबाए हुए हैं तोक्रिसमस पर उसकी बात जानने का बेहतर अवसर पा सकते हैं। आप अपने बच्चे को कहें कि वह अपने मन की बात व अपनी किसी विश को सैंटा क्लॉज को एक चिट्ठी के रूप में लिखे और क्रिसमस ट्री के पास रखे बॉक्स में डाल दे ताकि सैंटा उसकी बात को सुने व विश पुरी करें। अब आप बच्चे के सोने के बाद उस चिट्ठी को पढ़े। इससे आप को अपने बच्चे को समझने में तो मदद मिलेगी है साथ ही कोशिश करें की उसकी विष भी पूरी कर दें। चाहे दबे पांव रात को जुराब या तकिये के नीचे उसकी मनपसंद चीजें रखने वाले सैंटा के रुप में ही क्यों न आपको आना पड़े।

तो उपरोक्त तरीको को अपना कर आप क्रिसमस के इस त्यौहार को खास बना सकते है। Uneer की और से आप सबको क्रिसमस के त्यौहार पर ढेर सारी शुभकामनाएं।